जाफरगंज (फतेहपुर)। दुबई भेजने के नाम पर दंपति से पिता-पुत्रों ने 80 हजार रुपये ठग लिए। महिला रुपये मांगने पहुंची तो उसे पीट दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटिलिहा निवासी ननकू बाल्मीकी की पत्नी उर्मिला ने बताया कि बेटे को दुबई भेजने के नाम पर बिंदौर गांव निवासी सुरेश रैदास और उसके बेटों धर्मंद्र व गोविंद ने एक साल पहले 80 हजार रुपये लिए
थे। काफी दिनों तक पासपोर्ट, वीजा आने का झांसा देते रहे। जब शक हुआ और रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने मोबाइल फोन रिसीव करना बंद कर दिया। वह गुस्से में आरोपी के घर गुरुवार को पहुंची और रुपये मांगे तो आरोप है कि उसकी पिटाई की गई। थानेदार चिंरजीव मोहन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दुबई भेजने के नाम पर 80 हजार ठगे
एक साल पहले लिए थे रुपये, मांगने पर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो