अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मुंबई से घर कौशांबी लौटते वक्त जहरखुरानों ने बेकरी संचालक अशफाक को नशीली चाय पिलाया और उनके डेढ़ लाख रुपये समेट ले गए। इलाज के दौरान होश आने पर उन्होंने आपबीती बताई। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।
कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के अहमदगंज बाराहवेली निवासी इश्तखार के बेटे अशफाक रोडवेज बस स्टैंड ज्वालागंज में बेहोशी हालत में मिले थे। शुक्रवार को उसके भाई मुनीर अहमद ने बताया कि अशफाक मुंबई में बेकरी संचालक है।
वह ट्रेन से गुरुवार को इलाहाबाद में उतरा था। रोडवेज बस से घर आने के लिए टिकट लिया। उसे रास्ते में अझुवा का होना बताकर दो लोगों ने परिचय दिया। बातचीत के दौरान नशीली चाय पिला दी। बस के परिचालक ने उसे ज्वालागंज बस स्टैंड में उतारा दिया था। वह मुंबई से डेढ़ लाख कैश, पत्नी का हार, नया एंड्रायड मोबाइल लेकर निकला था। उसकी दूसरी जेब में छोटा मोबाइल था। उसी मोबाइल से लोगों ने उन्हें खबर दी।
बेकरी संचालक के डेढ़ लाख रुपये ले गए
रोडवेज बस में नशीली चाय पिलाकर की वारदात