फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी टीम पर हमला, पिस्टल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बाइक चोरी के आरोपी को पकड़ने गई एसओजी टीम को सोमवार को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। कई पुलिसकर्मी पीटे गए और एक की पिस्टल भी छीन ली। प्रधान के हस्तक्षेप पर पिस्टल पुलिस को मिली। आरोपी को टीम किसी गुप्त ठिकाने पर लेकर गई है।

बकेवर थाना क्षेत्र के बिझौली ग्राम पंचायत के पल्थाहार कंजड़नडेरा में एसओजी टीम एक दरोगा और करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मी सादी वर्दी में पहुंचे। टीम ने गांव के प्रताप के बेटे अजय को उठा लिया। टीम लेकर जाने लगी तो ग्रामीणों ने बदमाशों के अगवा कर ले जाने का शोर मचाया। शोर सुनकर कंजड़डेरा के ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों को घेरकर मारपीट करने लगे। किसी ने पुलिसकर्मी का पिस्टल पार कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रधान श्रीप्रकाश पासवान पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस कर्मियों को बचाया। प्रधान ने बताया कि एसओजी टीम अजय को साथ लेकर गई है। आरोपी अजय बाइक चोरी, शराब बनाने में पकड़ा जा चुका है। थाना प्रभारी सीबी सिंह का कहना है कि थाने की पुलिस नहीं गई थी। कोई दूसरी टीम हो सकती है।

एसओजी टीम पर हमला, पिस्टल छीना
बाइक चोरी के आरोपी को पकड़ने गई थी टीम
कंजड़डेरा के ग्रामीणों ने किया हमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें