फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख के पांच मवेशी चोरी्, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/औंग। किसानों के मवेशी चोरी की घटनाएं पुलिस की लचर कार्यशैली से बढ़ती जा रही हैं। करीब बीस दिन दिन में दस लाख के मवेशी चोरी हो चुके हैं। पुलिस जांच का झांसा देकर पीड़ितों को टरका रही है।
विज्ञापन


औंग थाने के गुधरौली गांव निवासी बल्लू प्रजापति मंगलवार रात बरामदे में सो रहे थे। करीब रात 11 बजे भैंस खोले जाने की आहट लगी। उनकी नींद खुली। शोर मचाने पर चोर भाग निकले। उसने 100 नंबर पर सूचना देकर ग्रामीणों के साथ पीछा किया। चोर गांव में छिप गए। पुलिस करीब एक घंटे बाद पहुंची। ग्रामीण रात को सो गए।

बुधवार सुबह ओम प्रकाश पासवान, सुरजन रैदास के घर के बाहर से बंधी भैंसें गायब देेखकर हड़कंप मच गया। गांव के फूल के दरवाजे पर बंधा भैंसा चोरी हुआ। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बल्लू की भैंस चुराने आए चोरों ने घटना की है। इससे पहले बीस नवंबर को छेदालाल को बंधक बनाकर चोर भैंस चुराकर ले जा रहे थे। शोर शराबे
विज्ञापन


पर छोड़कर भाग निकले थे। सगुनापुर गांव से 19 नवंबर को तीन भैंस चुरा ले जाने में कामयाब हुए थे। तीन दिसंबर अकबरखेड़ा गांव के राजेंद्र, हरिश्चंद्र की तीन भैंस चोरी हुई थी। पड़ोसी मोनू ने बदमाशों का विरोध किया था। तभी तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले थे। बड़ाहार गांव से दो दिसंबर को तीन भैंस

चोरी हुई है। चोरों के पास असलहे होने से ग्रामीणों की जान का खतरा रहता है। थानेदार आरके पटेल ने बताया कि चोरियों की जांच की जा रही है। इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर उनवा निवासी सुबराती की भैंस बाउंड्री का दरवाजा खोलकर चुरा ले गए। सुबराती ने मामले की कोतवाली पुलिस को शिकायत की है। उसने इलाके के एक व्यक्ति पर तहरीर में आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसने अपने साथियों से भैंस चोरी कराई है। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच हल्का इंचार्ज को दी गई है।
विज्ञापन

तीन लाख के पांच मवेशी चोरी
औंग में असलहे लेकर घूूमते दिखे मवेशी चोर
पुलिस पर जांच के नाम पर टरकाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें