फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से दस श्रद्घालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा(फतेहपुर)। शिवराजपुर से कतिकी मेला देखकर लौट रहे श्रद्घालुओं का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में करीब दस लोग जख्मी हुए। पीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद घर चले गए।
विज्ञापन


बिंदकी के बिलौना गांव निवासी शिवशंकर तिवारी का ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र पड़ोसी गांव दिलावलपुर के लोगों को कतिकी मेला घुमाने शिवराजपुर आया था। मेला देखने के बाद दोपहर को लोग वापस लौट रहे थे। चौडगरा मार्ग पर गंदा नाला के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसा देखकर आसपास मौजूद मेले की भीड़

पहुंची। ट्रैक्टर में फंसे घायलों को बाहर निकाला जा सका। ट्रैक्टर में करीब 35 लोग सवार रहे हैं। घायल इंद्रपाल, सरला, पूजा देवी, रेनू, शारदा, शिवराज, रामराज, बिट्टी को पीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने शारदा को भर्ती कर बाकी सभी को इलाज के बाद घर जाने दिया। घायलों ने चालक सुरेंद्र पर आरोप लगाया कि वह शराब के नशे में था। नशे में होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ है।
विज्ञापन


मार्ग दुर्घटनाओं में शनिवार को छह लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असोथर थाने के कौंडर गांव निवासी अखिलेश छोटे भाई निखलेश के साथ बाइक से थरियांव कस्बे की तरफ जा रहे थे। थरियांव के करनपुर गांव के सामने अभय सिंह का बेटा प्रांजुल (11) अचानक बाइक के सामने पहुंचा तो टक्कर हो गई। सगे भाई घायल हुए वहीं प्रांजुल का दाहिना पैर टूट गया। इनके पास हेलमेट नहीं मिला। हथगाम थाना क्षेत्र के नया पुरवा निवासी अरविंद और विनय बाइक से शहर जा रहे थे। खागा कोतवाली के पलवा मोड़ के पास टवेरा की टक्कर से घायल हुए। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी सतेंद्र का बेटा शिवम (8) खेलते हुए रोड पर पहुंच गया। बोलेरो की टक्कर से घायल हुआ।
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
42- खंती में पलटी ट्रैक्टर ट्राली
ट्रैक्टर पलटने से दस श्रद्घालु घायल
- कतिकी मेला से वापस लौट रहे थे सभी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें