फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान मजदूर ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। बीमारी से हारकर एक शख्स ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शाम को पत्नी के घर आने पर हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जाफरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी अशरफुल हसन का बेटा अनवारुल (35) काफी दिन से बीमार रहता था। उसकी पत्नी सुरैया बेगम किसी तरह परिवार का भरण पोषण करती थी। किसी काम से पत्नी बिंदकी गई थी। वह शाम को घर वापस लौटी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कुंडी खटखटाने पर कोई जवाब नहीं

आया। चीख पुकार पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन लोगों ने खिड़की खोली। तभी अशरफुल को फांसी के फंदे से लटकते देखा। घटना देखकर कोहराम मच गया। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दरवाजा
विज्ञापन


तोड़कर शव बाहर निकाला। कमरे की धन्नी से रस्सी के फंदे पर उसे लटकता पाया गया। परिजनों ने बताया कि मजदूर अपने पीछे पांच मासूम बच्चे छोड़ गया है। पत्नी ने बताया कि काफी दिन से पति बीमारी से परेशान थे। पति ने काम पर जाना बंद कर दिया था। जिससे आर्थिक तंगी से परिवार जूझ रहा था। थानेदार चिरंजीव मोहन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार की आर्थिक हालत बिगड़ी हुई है।
विज्ञापन

बीमारी से हारकर युवक ने फांसी लगा दी जान
- पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उतारा शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें