अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। लीडर रोड डिपो की बस में 11 यात्री बिना टिकट मिले। इस पर चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
एआरएम ओपी ओझा ने बताया कि महिचा मंदिर के पास कानपुर और इलाहाबाद की ओर जाने वाली बसों की चेकिंग की गई। इलाहाबाद से कानपुर जा रही लीडर रोड डिपो की बस में 40 यात्री सवार थे। इसमें 11 यात्री बिना टिकट मिले। चालक विपिन सिंह और परिचालक रवींद्र सिंह यादव पर कार्रवाई की गई है।
रोडवेज बस में 11 यात्री मिले बिना टिकट