फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे में लटकी मिली गर्भवती, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। शराबी पति से विवाद के बाद शनिवार रात गर्भवती महिला ने फांसी लगा ली। परिजनों में कोहराम मच गया। घर में दो दिन बाद बरात आने वाली है। पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के करैहा गांव के कल्लू भगत का डेरा गांव निवासी छोटकई निषाद की पत्नी रामवती उर्फ ननकी (26) का शव घर के अंदर कोठरी की धन्नी में रविवार को दुपट्टे के फंदे से फांसी पर लटका मिला। मायका बांदा जिले के सबहदा गांव में है। पिता भोला निषाद ने बताया कि बेटी की शादी सात साल पहले 2012 में

हुई थी। दामाद शराब का लती है। आरोप है कि वह अक्सर शराब के नशे में बेटी को प्रताड़ित करता था। ननकी के दो साल का बेटा निखिल है। ननकी छह माह की गर्भवती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे। उधर, ससुर छेद्दा निषाद, सास रामरती ने बताया शादी के बाद से ही बहू-बेटा बंटवारा कर अलग रहने लगे थे। उसकी बेटी बसंती देवी की 21 मई को बरात आनी है। एसओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। मायके पक्ष से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें