फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललौली थाने में तीस ट्रक मालिकों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थाने में एक ही दिन में तीस ट्रक मालिकों पर एफआईआर दर्ज की गई। सारी कार्रवाई आननफानन में शुरू हुई है। इनके अलावा कोतवाली, बिंदकी व गाजीपुर में भी एक-दो दिन में ट्रक मालिकों पर कार्रवाई तय है। दरअसल यह अचानक यह कवायद शासन से पिछले महीने ओवरलोिडिंग पर कार्रवाई का ब्योरा तलब करने से शुरू की गई है।
विज्ञापन



हुआ यूं कि जिन ट्रकों को पिछले महीनों में मजिस्ट्रेट स्तर के अफसरों ने ओवरलोडिंग में पकड़ा, वह इन दिनों बेखौफ होकर फर्राटा भर रहे हैं। इसकी शिकायत भी शासन स्तर पर हुई। शासन के जवाब मांगने पर अब महकमों के अधिकारी चौकन्ना हुए हैं। थानों से खनन अफसर ने रिकार्ड व कार्रवाई तलब की है तो दूसरी ओर ट्रकों की छानबीन में फंसी पुलिस अब न मिलने वाले ट्रक मालिकों पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में जुटी है। बता दें

कि ओवरलोड के खिलाफ चलाए अभियान में संयुक्त मजिस्ट्रेट की टीम ने पिछले महीनों बड़ी कार्रवाई की थी। इसमें करीब 195 ट्रक सीज हुए थे और और 95 ओवरलोड ट्रकों का ई-चालान हुआ था। सीज होने वाले वाहनों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। सीज ट्रक जुर्माने के भुगतान के बाद छूट गए। करीब 95 ओवरलोड ट्रक जिनका ई-चालान हुआ था उन पर कोई कार्रवाई ही नहीं हुई। लिहाजा वह मिलीभगत से फिर फर्राटा भरने लगे।
विज्ञापन



अब खनन विभाग से शासन ने ओवरलोड ट्रकों से कार्रवाई का ब्योरा तलब किया है तो खनन विभाग ने सदर कोतवाली, ललौली, बिंदकी, गाजीपुर थाने से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। ललौली पुलिस ने डाटा की छानबीन कर एक ही दिन में करीब 30 ट्रक मालिकों के खिलाफ ओवरलोडिंग के आरोप में रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली।

बिंदकी, गाजीपुर, कोतवाली पुलिस खनन विभाग के पत्र के आधार पर जांच में जुटा होना बता रही है। खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि शासन ने कार्रवाई का ब्योरा तलब किया है। जिसमें 95 ट्रकों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन पर एफआईआर कराने के लिए संबंधित थानेेे को भेजा गया है। एआरटीओ अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि ई-चालान की पेनाल्टी अभी तक नहीं मिली है। खनन के जुर्माने के बाद उनकी ओर से जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीस ट्रक मालिकों पर एफआईआर
- ई-चालान के 95 ट्रकों पर पुलिस ने नहीं की थी कोई कार्रवाई
- शासन से ब्योरा मांगने पर खनन विभाग व थाने में मची अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें