फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए 93 ओवरलोड ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मौरंग के ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए डीएम ने व्यापक स्तर पर टीमें बनाकर चेकिंग कराईं। बेहद गोपनीयता के साथ टीमें सूर्योदय से पहले ही सुबह तीन बजे चेकिंग के लिए अलग-अलग रास्तों पर निकली।
विज्ञापन


तीन बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चले चेकिंग अभियान में 93 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। डीएम के आदेश पर सभी को सीज कर दिया गया है। सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन से भी सभी ट्रंकों का ई-चालान भी करवाया है।

मौरंग की ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों की धरपकड़ के लिए डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने एसडीएम सदर प्रेेम प्रकाश तिवारी, सीओ सदर कपिल देव मिश्र, तहसीलदार विदुषी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन केके कनौजिया, खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता और जिला सूचना अधिकारी रामस्वरूप वर्मा एवं अपने स्टेनो लल्लू राम की टीमें बनाकर चेकिंग के लिए भेजा।
विज्ञापन


टीमों ने बांदा सागर रोड़, ललौली रोड़, शाह चौकी क्षेत्र और राधानगर में 93 गाड़ियां ओवरलोडिंग की पकड़ीं। डीएम के आदेश पर सभी वाहनों को सीज कर उनका चालान कर दिया गया।

खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि बहुआ चौकी क्षेत्र में 22, ललौली थाना क्षेत्र में 55, राधानगर पुलिस चौकी के बगल में पांच, शाह चौकी क्षेत्र में आठ और मलवां थाना क्षेत्र में तीन ट्रकों को ओवरलोडिंग करते हुए पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि सभी कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर चेकिंग, सभी वाहनों को किया गया सीज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें