अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा करने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि सात दिन से लापता किशोरी का अभी सुराग नहीं लगा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव का पीड़ित परिवार खेसहन में भट्ठा मजदूरी करता है। किशोरी की मां ने गांव के ही बाइक सवारों पर तमंचा के बल पर किशोरी को अगवा कर ले गए थे। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया था।
मामले की एसपी से शिकायत की गई थी। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह पहले भी एक बार गायब हो चुकी है। उसके परिजन रिपोर्ट की कॉपी नहीं ले गए हैं। इसी वजह से एसपी के समक्ष पेश हुए। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीडीआर पर काम हो रहा है।