फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए 11 आरोपी भेजे गए जेल

Sat, 09 Dec 2017 12:24 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
पकड़े गए 11 आरोपी भेजे गए जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। गरीब परिवार की लड़कियों की शादी का झांसा देकर दूसरे शहरों में देह व्यापार के लिए बेचने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को शुक्रवार को जेल भेजा गया। दोपहर बाद एएसपी ने पुलिस लाइन में इन्हें मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विशुनपुरा पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को थाना क्षेत्र के मठिया माफी टोला डकही निवासी जगरनाथ सिंह के घर छापेमारी करके 11 लोगों को पकड़ा था। यह लोग आठ दिन से यहां बिना किसी खास कार्य के रुके हुए थे। शुक्रवार को इस मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविंद ने बताया कि पूछताछ में इन लोगों ने स्वीकार किया है कि वे यहां से लड़कियों की शादी कराकर वहां ले जाते थे और कुछ महीने बाद दूसरी जगहों पर भेज दिया जाता था। उनमें से कई लड़कियां देह व्यापार के गलत धंधे में हैं।

एएसपी के अनुसार जिले की हाटा कोतवाली समेत कई अन्य थाना क्षेत्रों में भी इस गिरोह के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थीं। पकड़े गए लोगों में कुलदीप गुप्ता निवासी रजापुरा थाना रजापुरा व सुनील बांसड़े निवासी रजपाल थाना रजपुरा जिला संभल, आकाश गुप्ता व विकास गुप्ता निवासी नाधा थाना जरीफ नगर जिला बदायूं, गुड्डू साहू निवासी करगेना थाना सुभाष नगर और तौफीक खां निवासी सनैया रानी मेवा कोमर थाना सीवी गंज जिला बरेली के निवासी हैं। विरेंदर राम व कुसुम निवासी तारा नरहवा थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार के रहने वाले हैं। सुरेश लाल श्रीवास्तव ग्राम बसडीला बुजुर्ग थाना तरया सुजान और सीमा सिंह व मीरा सिंह ग्राम मठिया माफी टोला डकही थाना विशुनपुरा की रहने वाली हैं। जगरनाथ सिंह अभी पकड़े नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें