फतेहपुर। सिविल लाइन स्थित रामा श्यामा मैरिज हाल में देर रात बरात की अगवानी में डीजे बंद कराने पहुंची पहुंची पुलिस से बराती भिड़ गए। मैरिज हाल में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस फोर्स के पहुंचने पर लोग शांत हुए। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
मैरिज हाल के बाहर रात करीब 11 बजे डीजे बज रहा था। चौकी इंचार्ज विवेक यादव गश्त में पहुंचे। उन्होंने डीजे बंद करने को कहा। इसी बात पर दरोगा से बराती भिड़ गए। दरोगा से खूब बदसलूकी की गई। दरोगा की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। कुछ लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। इस दौरान असलहे भी
निकले। एक दूसरे को हमले की चेतावनी दी गई। चौकी इंचार्ज विवेक यादव की ओर एफआईआर दर्ज कराई गई। बीच रोड में डीजे बजाकर आवागमन बाधित करना, ध्वनि प्रदूषण, रोक लगाने पर सरकारी कार्य में बाधा डालना, सरकारी कर्मचारी से बदसलूकी किए जाने की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वीडियो में कई युवा भाजपाइयों के चेहरे दिखाई पड़ रहे हैं।
डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस से बराती भिड़े
रामा-श्यामा मैरिज हाल और डीजे संचालक पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो