फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिनाख्त हुई नहीं, मौत का राज भी गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थाने में दतौली पुल के नीचे मिली महिला के शव को तीसरे दिन भी पहचाना नहीं जा सका। उसकी शिनाख्त के साथ ही मौत का कारण भी राज ही रह गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई। लिहाजा जहर की आशंका में विसरा सुरक्षित कर लिया गया। अब रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला की मौत कैसे हुई। दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड भी बनाई गई है।
विज्ञापन


बता दें कि दतौली पुलिस चौकी के कुछ ही फासले पर शनिवार की सुबह करीब 25 वर्षीय महिला का शव मिला था। शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे। हाथ में ताजी मेंहदी रची हुई थी। इलाकाई लोगों ने शव देखने के बाद ही हत्या कर फेंकने व दुष्कर्म की आशंका जताई थी। हालात भी विपरीत देख पुलिस ने स्लाइड बनाने का सुझाव

दिया था। पुलिस ने सोशल साइट्स व आसपास के थानों में फोटो व मैसेज भेजकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन तीसरे दिन भी सब बेकार रहा। महिला को पहचानने वाला कोई भी नहीं पहुंचा। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य का कहना है कि शिनाख्त कराने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जहर खाया, खिलाया सब कुछ अभी संदेह के दायरे में ही है। शिनाख्त के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुई शिनाख्त, मौत का राज गहराया
पोस्टमार्टम में नहीं मिली ठोस वजह, दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें