फतेहपुर। शहर के दक्षिणी खेलदार इलाके में बिजली कनेक्शन काटने पर उपभोक्ता ने हंगामा किया। इस पर जेई ने डायल 100 पर फोनकर पुलिस बुला ली। एक लाख से अधिक बकाए पर 12 घरों की बत्ती काटी गई।
मुराइनटोला जेई रवि कुमार ने टीम के साथ छीकन टोला और दक्षिणी खेलदार इलाके में छापेमारी की। यहां पर एक दर्जन उपभोक्ताओं के घरों की बत्ती बकाया न जमा करने पर काट दी गई। दक्षिणी खेलदार इलाके में जब टीम
पहुंची तो यहां पर एक उपभोक्ता ने विरोध किया। जेई रवि कुमार ने बताया कि अब्दुल रहीम का एक लाख 23 हजार रुपये बिजली का बिल बकाया था। इस पर जब लाइन काटी गई तो विरोध करने लगे। इस पर पुलिस बुलानी पड़ी। बताया कि यदि दोबारा बिना बकाया जमा किए लाइन जोड़ी तो सीधे मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
बत्ती काटने पर हंगामा, जेई ने बुलाई पुलिस
शहर के दक्षिणी खेलदार इलाके में चला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो