फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज हॉल में घुसकर स्कार्पियों समेत चार वाहन फूंके

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा (फतेहपुर)। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे के मीर सदन मोहल्ले में शनिवार की रात कुछ लोगों ने मैरिज हॉल में घुसकर वहां खड़ी स्कार्पियों समेत चार वाहनों को फूंक दिया। यही नहीं कुछ दूर पर स्थित मैरिज हॉल के मालिक की खाद, बीज व कीटनाशक दवा की दुकान में भी आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना के बाबत अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी ज्ञानचंद्र केशरी उर्फ विनोद केशरवानी का मीर सदन मोहल्ले में मैरिज हॉल है। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात तकरीबन दो बजे कुछ अज्ञात लोग बाउंड्री फांद कर मैरिज हॉल के अंदर घुस गए। वहां स्कार्पियों, नैनो कार, बाइक व स्कूटी खड़ी थी। मैरिज हॉल में घुसे लोगों ने बाइक व स्कूटी से पेट्रोल निकाल कर सभी वाहनों

में आग लगा दी। बाइक व स्कूटी पूरी तरह जल गई। स्कार्पियों व नैनो भी क्षतिग्रस्त हो गई। टेंट का सामान किसी तरह बचा लिया गया। इसके बाद मैरिज हॉल से करीब पांच सौ मीटर दूर उनकी खाद-बीज व कीटनाशक दवा की दुकान को भी आग के हवाले कर दिया। मैरिज हॉल से आग की लपटें उठती देखकर पड़ोस के लोगों ने उन्हें
विज्ञापन


सूचना दी। जानकारी मिलते ही वह घर वालों के साथ मौके पर पहुंचे और 100 नंबर पर पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। इसके बाद सुबह करीब चार बजे हसवा चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोपहर में सीओ रामप्रकाश, थाना प्रभारी श्रवण कुमार सिंह व लेखपाल ने भी छानबीन की। ज्ञानचंद्र केशरी के

मुताबिक आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, एसओ श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि दो बाइक पूरी तरह से जल गई हैं। स्कार्पियों का एक पहिया जला है। घटना की में किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ होने का शक है। अज्ञात के खिलाफ तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मालूम हो कि मैरिज हॉल मालिक ज्ञानचंद्र केशरी का बेटा रचित केशरवानी जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह का संविदा वाहन चालक है।
विज्ञापन


फोटो परिचय: 23- मैरिज हॉल में आगजनी की घटना के बाद जली बाइक। अमर उजाला
फोटो परिचय: 24- मैरिज हॉल में घटना के बाद जांच करते चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह। अमर उजाला

हेडिंग: मैरिज हॉल में घुसकर स्कार्पियों समेत चार वाहन फूंके
सबहेडिंग: हसवा कस्बे के मीर सदन मोहल्ले में शनिवार की रात हुई घटना
क्रासर---
-मैरिज हॉल मालिक की दुकान में भी लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें