फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के भतीजे ने किशोरी से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोटे से राशन लेकर घर जा रही किशोरी को मंगलवार शाम शोहदे ने रास्ते में रोक कर छेड़खानी की। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई की गई। मामला थाने पहुंचा। थाने मेें मामले को किशोरी ने टरकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कोटेदार की दुकान राशन लेने गई थी। घर लौट रही थी। किशोरी का आरोप है कि दुकान से ही कोटेदार का भतीजा पीछे लगा था। रास्ते में आरोपी ने जंगल में हाथ पकड़ लिया। उसके

साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने चीख पुकार मचाकर विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी ने हाथापाई की। ग्रामीणों के आने पर आरोपी भाग निकला। घर में परिजनों को आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मामले को टरका दिया। एसआई सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में प्रधान के समझाने पर समझौता किया है। पुलिस ने कोई समझौते की बात नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से की छेड़खानी
विरोध पर शोहदे ने पीटा, पुलिस पर सुलह कराने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें