फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा किशोरी धर्मपरिवर्तन के बाद हुई बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चौडगरा(फतेहपुर)। आठ माह पहले अगवा किशोरी का आरोपी ने धर्मपरिवर्तन करा शादी रचा डाली। सर्विलांस की लोके शन पर पुलिस ने बरेली जिले से लड़की के साथ आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने अपहरण के मामले को दुष्कर्म में तरमीम किया और आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
मामला कल्यानपुर थाना क्षेत्र का है। किशोरी 14 मई 2017 किसी बात से नाराज होकर चली गई थी। थाना क्षेत्र के चौडगरा इलाके में फैक्ट्री वर्कर शौकीत खान ने किशोरी को बहला फुसलाकर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


परिजनों ने किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। पुलिस को जांच में पता चला कि शौकीत बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र का खलैना इलाका निवासी मुर्शीद का बेटा है। एसओ अरविंद सिंह गौर ने प्रकरण की छानबीन में सर्विलांस का सहारा लिया।
विज्ञापन


आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस होने पर चौडगरा चौकी इंचार्ज आरके यादव की टीम को रवाना किया। चौकी इंचार्ज ने नाबालिग 14 वर्षीय किशोरी को सकुशल ढूंढ लिया। आरोपी शौकीत को गिरफ्तार किया। किशोरी ने बताया कि बरेली में उसकी मुस्लिम रीति रिवाज के तहत शादी हुई। हालांकि उसे कोई दिक्कत नहीं थी। वह अपने घर की तरह ही कपड़े पहनती थी। एसओ ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध बनाए गए हैं। दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा गया है।

- पुलिस ने रेप के आरोप में तरमीम किया मामला
- बरेली में आरोपी ने अपने मजहब की शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें