अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। तगादा के लिए कार से निकले लापता लोहे की चादर के कारोबारी मोहम्मद रशीद का पता चल गया। वह दिल्ली में है। यह जानकारी रशीद के साले ने दी तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस ने इस सच्चाई के सामने आने के बाद चालक को छोड़ दिया है।
कस्बे के चौक मोहल्ला निवासी अब्दुल रशीद का बेटा मोहम्मद रशीद रविवार को तगादा करने के लिए कार से निकले थे। कार का चालक राहुल गुप्ता था। मोहम्मद रशीद जब शाम सात बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया। मोबाइल बंद होने पर चालक को मिलाया तो चालक ने सीधे जवाब नहीं दिया।
शक होने पर परिजनों ने सीधे चालक को घर बुलाया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाल एके राय ने बताया कि सोमवार की सुबह रशीद के दिल्ली में होने की सूचना उसके साले शीबू ने दी है। शीबू भी दिल्ली में रहता है। कारोबारी वहां पर क्योें और किस परिस्थिति में पहुंचे, यह उनके लौटने पर ही पता चल सकेगा।
दिल्ली में मिली कारोबारी की लोकेशन
वसूली के लिए कार से चालक के साथ निकला था