फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से महिला की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर के बाहर बैठी महिला बुधवार सुबह करीब सात बजे दीवार ढहने से मलबे में दब गई। परिजनों व ग्रामीणों की मशक्कत से उसे मलबे से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौराहरा गांव निवासी स्वर्गीय रामआसरे की पत्नी शांति देवी (55) सुबह शौचक्रिया को जंगल से लौटकर घर के बाहर दीवार से सटकर बैठी थी। अचानक दीवार ढहने से मलबे में दब गई। हादसा देखकर बेटा विनोद दौड़कर पहुंचा। चीख पुकार पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। फावड़े कुदाल की मदद से मलबा

हटाया जा सका। सांसे चलती देखकर सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। विनोद ने बताया कि पिता की मौत के बाद मां घर की मुखिया बची थी। उनकी मौत से बुजुर्गों का साया छिन गया है। उनका एक भाई राजदेव सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। दूसरा भाई रामदेव उसके साथ गांव में कृषि करता है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थानेदार चिंरजीव मोहन ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को प्रधान ने सूचना दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार ढहने से महिला की दबकर मौत
जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौराहरा गांव में हुई घटना, ग्रामीणों ने मशक्कत कर हटाया मलबा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें