फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में चोरी, एक लाख का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के लकड़ी बसावनपुर के मजरे पतहापर में सोमवार रात चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों में चोरी कर करीब एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पतहापर के फूलसिंह और छोटे भाई सुखेंद्र सिंह के घर गांव के किनारे हैं। सुखेंद्र सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसकी पत्नी फूलमती घर में बच्चों के साथ रहती है। सोमवार रात फूल सिंह अपने परिवार के साथ गांव के अंदर पुराने में मकान में थे।

यहां घर में ताला बंद था। चोर दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। बक्से में रखा 15000 नगद और सोने चांदी की ज्वैलरी, पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। इसी घर के अंदर से सुखेंद्र के घर में भी चोर पहुंच गए। यहां से 17 हजार रुपये, पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


घटना के समय सुखेंद्र की पत्नी घर के बाहर सो रही थी। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस भेजकर छानबीन कराई जा रही है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें