फतेहपुर। कचहरी परिसर गेट नंबर दो के पास खड़ी अधिवक्ता की कार से चोरों ने अटैची खोलकर पिस्टल और नगदी पार कर दी। पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है।
शहर के सिविल लाइन निवासी एडवोकेट कुलदीप कुमार 13 फरवरी को कचहरी पहुंचे थे। उन्होंने कार गेट नंबर दो की तरफ खड़ी की थी। वह अदालत में काम से चले गए थे। घर के लिए लौटते वक्त गाड़ी में रखी अटैची खुली देखकर होश उड़ गए। अटैची से पिस्टल, दस हजार रुपये गायब थे। घटना की सूचना कचहरी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास छानबीन की। चौकी इंचार्ज छुट्टी पर थे। चौकी इंचार्ज विवेक कुमार यादव ने शनिवार को छानबीन की। उसके बाद तहरीर पर रात को एफआईआर दर्ज कराई गई। वकील का आरोप है चोरों ने गेट खोलकर घटना को अंजाम दिया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
वकील की कार से पिस्टल व नगदी चोरी
पुलिस ने छानबीन के बाद दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
रोडवेज परिचालक से हाथापाई
- पुलिस की जांच में दोनों पक्षों में मारपीट का मामला निकला
अमर उजाला ब्यूरो
हुसैनगंज। रोडवेज परिचालक से रुपये के लेनदेन में शनिवार रात यात्रियों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के रोडवेज बस लखनऊ को जा रही थी। उसमें हुसैनगंज के सातमील चौराहे पर यात्री जगतपुर आदिल निवासी मुन्ना बाजपेयी और जुगुल का पुरवा निवासी पप्पू यादव बस से उतरे। परिचालक को दस- दस रुपये देने लगे। संविदा परिचालक विष्णु प्रताप सिंह निवासी लखनऊ ने 15-15 रुपये की मांग की। इसी बात पर विवाद होने लगा। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। परिचालक ने बैग से रुपये छीनने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। परिचालक की ओर से हाथापाई किए जाने की अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। थानेदार आरके सिंह ने बताया कि मौके की जांच में पता चला है कि विवाद पप्पू से हुआ था। तहरीर पर दोनों का शांति भंग में चालान किया गया है।
-----------------------------