फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के दो दिन से लापता भतीजे का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। अपनी शादी के लिए गाड़ी बुक कराने शहर आए युवक का शव दो दिन बाद शुक्रवार को मलवां के कुंवरपुर मार्ग पर एक फार्म हाउस के पास मिला। परिजन जमीन के विवाद में युवक हत्या कर शव फेंकने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस आत्महत्या मानकर छानबीन कर रही है।

थरियांव थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी दिवंगत बद्री प्रसाद का बेटा घनश्याम पाल (25) खागा कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा गांव निवासी छीटू पाल मामा के घर में रहता था। उसकी शादी शहर के आबूनगर इलाके में 25 फरवरी को होना तय हुई थी। बुधवार की सुबह मामा के साथ घनश्याम शहर में शादी के लिए गाड़ी बुक करने
विज्ञापन


आया था। छीटू पाल ने बताया कि भांजे को ससुराल पक्ष से मिलने के लिए उनके घर के पास छोड़कर चला गया था। शाम को साथ वापस चलने की बात हुई थी। वह (छीटू पाल) अपनी ससुराल भिटौरा साहबगंज चले गए थे। शाम को भांजे का फोन आने का इंतजार करते रहे। बात न होने पर भांजे के ससुराल पक्ष के लोगों को फोन मिलाया। उन लोगों ने घर न आने की बात कही। तभी से उसकी खोजबीन कर रहे थे। उधर, युवक के चाचा

मकदूम पाल के पास मलवां पुलिस ने फोन पर शुक्रवार सुबह घनश्याम का शव मिलने की खबर दी। शव पेड़ के नीचे शव पड़ा था। जहरीला पदार्थ, शराब की बोतल मिली। पुलिस को एक ग्रामीण महिला ने बताया कि उसे गुरुवार शाम पेड़ के नीचे पड़ा देखा था। शराब के नशे में होना मानकर किसी ने टोकाटाकी नहीं की थी। परिजनों ने बताया कि एक साल पहले सऊदी अरब से लौटकर आया था। करीब आठ माह पहले कोराई गांव के कुछ लोगों ने
विज्ञापन


खेत का करारनामा कराया था। करारनामा के बदले दो लाख रुपये परिवार को मिलने थे। रुपये न देने पर खेत का कुछ साल बाद बैनामा कराने को कहा। खरीदार रुपये नहीं दे रहे थे। उनसे घनश्याम लगातार रुपयों की मांग कर रहा था। शहर से खरीदारों के घर घनश्याम चला गया होगा। वहां शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी है। परिवार के बड़े बेटे की मौत से मां रामश्री और छोटे भाई अवधेश का हाल बेहाल रहा है। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
फोटो संख्या एवं परिचय
21 - फाइल फोटो
22 - घर में रोते-बिलखते परिवार के लोग
25- पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजन

दो दिन से लापता युवक का शव मिला

युवक की फरवरी में होनी थी शादी, गाड़ी बुक कराने शहर गया था
परिजनों ने हत्या कर शव फेेंके जाने की जताई आशंका, पुलिस मान रही आत्महत्या
मलवां थाने के एक फार्म हाउस के पास शव देख ग्रामीणों ने दी सूचना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें