खखरेरू (फतेहपुर)। प्रसूता को लेकर जा रही एंबुलेंस रविवार भोर ईंट-भट्टे से टकरा गई। हादसे में प्रसूता की दादी की मौत हो गई। चालक, ईएमटी समेत पांच लोग घायल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खागा कोतवाली क्षेत्र के खैरई गांव निवासी अजय की पत्नी सविता (28) गर्भवती थी। प्रसव के लिए कई महीनों से वह अपने मायके खखरेरू थाना क्षेत्र के गेरिया मुबारकपुर गांव में थी। पति सूरत में नौकरी करता है। सविता को प्रसव पीड़ा होने पर भोर पहर पिता रामनरेश, दादी भगवनिया (75), मां ममता देवी 108 एंबुलेंस से हरदों
सीएचसी लेकर जा रहे थे। खखरेरू थाने के कनपुरवा मोड़ के पास एंबुलेंस का टायर फट गया। अनियंत्रित एंबुलेंस ईंट-भट्टे से जा भिड़ी। हादसे में परिवार और ईएमटी संतोष कुमार, चालक रामसजीवन घायल हुए। घायलों को दूसरी एंबुलेंस से हरदों पहुंचाया गया। गर्भवती को सीएचसी में भर्ती किया गया। गंभीर रूप से घायल
भगवनिया को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले भगवनिया की मौत हो गई। थानेदार सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि इत्तफाकिया हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
ईंट-भट्टे से भिड़ी एंबुलेंस, वृद्धा की मौत
- प्रसव के लिए पौत्री को अस्पताल लेकर जा रही थी वृद्धा
- चालक, ईएमटी समेत पांच लोग जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो