बोलेरो का पांच लाख एडवांस लेकर हड़पा
फतेहपुर(ब्यूरो)। नगदी लेने के बाद भी बोलेरो न देने पर तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधकियापुर गांव निवासी अनिल कुमार का आरोप है कि 11 अप्रैल को नउवाबाग कार बाजार में पुरानी बोलेरो खरीदने गए थे। यहां सूरजभान, राजेश, रामौतार से मुलाकात हुई। इन्होंने एक बोलेरो दिखाई। इसकी पांच लाख रुपये कीमत बताई। उसने यह रकम दे दी। इसके बाद दूसरे दिन बोलेरो ट्रांसफर कराने पहुंचे। आरोपियों ने कागजातों में कमी होना बताकर किसी और दिन ट्रांसफर कर देने की बात कही।
इसके बाद से यह लगातार टरकाते आ रहे हैं। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी
अमर उजाला ब्यूरो