फतेहपुर। रामलीला आयोजन के दौरान बुधवार सुबह हर्ष फायरिंग करने वाले फौजी को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस का दुरुपयोग करने की पुलिस की ओर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि पुलिस ने प्रकरण में आचार संहिता उल्लघंन, बगैर परमीशन के आयोजन कराने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मिस्सी गांव में उमेश चंद्र तिवारी फौजी ने बुधवार सुबह रामलीला आयोजन में फायरिंग की थी। घटना में गांव की दो लड़कियां घायल हो गई थीं। घायल की बहन की ओर से फौजी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस रिवाल्वर का दुरुपयोग करने का एक और रिपोर्ट फौजी पर दर्ज की है। दोनों लड़कियों की हालत ठीक ठाक बताई जा रही है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर और छह कारतूस बरामद की गई है। फौजी के अधिकारियों को मामले की रिपोर्ट भेजी गई है। शस्त्र निरस्तीकारण की कार्रवाई की रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।
हर्ष फायरिंग में फौजी को जेल भेजा
- फायरिंग से गांव की दो लड़कियां हुई थीं घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या एवं परिचय
28- चोरी के आरोपी
तीन शातिरों से चोरी के छह मोबाइल बरामद
- दो आरोपियों को पुलिस ने फरार घोषित किया
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। हुसैनगंज कस्बे में सेंध लगाकर मोबाइल की दुकान से चोरी के मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपियों को जेल भेजा है। आरोपियों के पास से चोरी के दो-दो मोबाइल बरामद हुए हैं। दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
हुसैनगंज कस्बे में सुभग्यान की मोबाइल शॉप में 28 फरवरी को चोरी हुई थी। थानेदार पंकज कुमार सिंह और एसएसआई मुमताज खान ने गुरुवार को गौरा चुरियारा गांव के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानेदार ने बताया कि जमरावा निवासी मुन्ना मिश्रा का बेटा राहुल मिश्रा, नौगांव निवासी अशर्फी लाल का बेटा प्रमोद गुप्ता, गौरा चुरियारा निवासी गुरदीन के बेटे अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से दो-दो मोबाइल बरामद हुए। आरोपी प्रमोद गुप्ता के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। नौगांव के आशीष और अजय फरार हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी पहले जेल जा चुके हैं। आरोपियों का अजय मास्टरमाइंड है। बाकी बचे मोबाइल अजय के पास है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित 13 मोबाइल का आईएमईआई का नंबर दे चुका है। 80 हजार नकदी चोरी होने की बताई थी।
तमंचे व गांजे के साथ चार पकड़े गए
फतेहपुर। गाजीपुर थाने की शाह चौकी पुलिस ने बिंदकी कोतवाली ठिकौरा गांव निवासी कल्लू सिंह को सवा किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गाजीपुर थाने की पुलिस ने फुलवामऊ गांव के गुलजार सिंह को तमंचे के साथ पकड़ा। धाता पुलिस ने राममूरत सोनकर निवासी शुकुलपुर को एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा और तमंचे के साथ पकड़ा। हुसैनगंज पुलिस ने नौगांव के छोटेलाल उर्फ गुजारा शुक्ला एक तमंचे साथ गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो
जेठ से शादी रचाने वाली महिला ने विरोध पर दी जान
- परिजनों के बीच विवाद पैदा होने पर की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
जाफरगंज। परिवार के मर्जी के खिलाफ जेठ से शादी रचाने वाली महिला ने गुरुवार रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के अरगल अधवतपुर निवासी परसन की पत्नी कल्ली देवी (40) ने छह दिन पहले जेठ दर्शन से हमीरपुर जिले में कोर्ट मैरिज कर ली थी। परसन निशक्त है। शादी के बाद घर में विवाद पैदा हो गया। परिवार के लोगों में एक दूसरे के प्रति तनाव से झगड़ा होने लगा। उनके बीच गुरुवार रात बहस हुई। इसी दौरान खुद को विवाद की वजह मानकर कल्ली देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कल्ली के बेटे दीपू ने बताया कि मां के कोर्ट मैरिज करने से विवाद होने लगा था। तभी मां ने आत्महत्या की है। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
ब्यूरो
दो घरों में आग लगने से गृहस्थी जली
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के जमरौली और सुल्तानगढ़ गांव में दो घरों में आग लगने से गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। थाने के जमरौली गांव निवासी रामकेश निषाद चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। घटना में पूरी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। उधर, सुल्तानगढ़ निवासी कल्लू निषाद के घर में शार्ट सर्किट आग लगी है। अग्निकांड में गृहस्थी बर्बाद हुई है। ब्यूरो