फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर उर्वरक गोदाम सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। किशनपुर रोड स्थित थोक उर्वरक की दुकान पर छापेमारी करने के बाद एसडीएम ने रविवार को अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर उर्वरक गोदाम सीज कर दिया है। उनकी दी गई सूचना पर सेल्स टैक्स कमिश्नर ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी खागा राहुल कश्यप विश्वकर्मा शनिवार को किशनपुर रोड स्थित एक उर्वरक की दुकान पर पहुंचे थे। यहां से थोक उर्वरक बिक्री की जाती है। शिकायत मिलने पर पहुंचे एसडीएम ने दुकानों पर मिले अभिनलेखों की जांच की और गोदाम चेक किया। इसके साथ ही वहां खड़े ट्रक जिस पर माल लदा था, उसे भी जांच के दायरे

में लिया। रविवार को एसडीएम खागा ने बताया कि दुकान पर जो अभिलेख मिले, वह गड़बड़ थे और बिक्री किए गए माल का भी मिलान अभिलेख नहीं कर सके है। गड़बड़ी मिलने पर गोदाम को सीज कर दिया गया। यह भी निर्देेश दिए गए हैं कि गोदाम से माल न बिक्री किया जाए। उनकी सूचना पर सेल्स टैक्स कमिश्नर हेमंत गौतम रविवार को दुकान पर जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गड़बड़ी मिली है और उसे दर्ज किया गया है। जल्द ही कार्रवाई पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर उर्वरक गोदाम सीज
- सेल्स टैक्स विभाग को जांच के लिए दी सूचना
- सेल्स टैक्स कमिश्नर मौके पर पहुंचे, की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें