फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट, बाइक जलाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव में अमरूद खरीदने के विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की मोटर साइकिल जला दी। रविवार दोपहर 2 बजे रोहित और अजीत बाइक से अमरूद खरीदने पहुंचे थे। दुकानदार प्यारेलाल बिंद से पैसे को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। दुकानदार की ओर से गांव के लोग दौड़े तो दोनों युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। कुछ दूर तक लोगों ने पीछा किया लेकिन युवक नहीं मिले। गुस्साए ग्रामीणों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को किसी भी तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें