फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी के मुनीम से डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनीम के बैग से डेढ़ लाख रुपये चोरी
विज्ञापन

- एसबीआई खागा के अंदर हुई वारदात, सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन चोर
अमर उजाला ब्यूरो
खागा (फतेहपुर)। एसबीआई शाखा में आए गल्ला कारोबारी के मुनीम के बैग से एक युवक ने डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। तीन संदिग्ध युवक चिन्हित हुए है।
विज्ञापन

खखरेरू निवासी संजय कुमार पुत्र सीताराम खागा के माहेश्वरी मार्केट में गल्ला कारोबारी मूलचंद्र गुप्ता (अन्नपूर्णा ट्रेडर्स) व उनके भाई राजेश गुप्ता (गायत्री ट्रेडर्स) के लिए मुनीम का काम करता है। मंगलवार को संजय अन्नपूर्णा ट्रेडर्स के काम से स्टेट बैंक खागा पहुंचा था। 12.30 बजे तीन लाख रुपये निकाले। कुछ नोट खराब होने पर वह बैग को बगल के काउंटर पर रखकर नोट बदलने के लिए मुड़ा। इसी बीच किसी ने बैग से डेढ़ लाख रुपये पार कर दिये। संजय ने बैग उठाया तो उसे शंका हुई, उसने बैग चेक किया। 500-500 की तीन गड्डी गायब है। उसने मैनेजर व 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किया। फुटेज में तीन युवक नजर आए हैं। जिसमें एक युवक ने रुपये निकाले है जबकि उसके दो साथी उसके साथ थे। पुलिस फुटेज में दिखे चेहरे के आधार पर मामले की जांच कर रही है। तीनों आरोपियों के चेहरे खुले थे। लड़कों की उम्र 18-19 साल के आसपास है। कोतवाल सुरेश चंद्र का कहना है कि छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें