अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (ब्यूरो)। पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी के चलते हुए विवाद में स्वर्णकार की पत्नी ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी छोटे सोनी की बेटी आरती सोनी (30) की शादी दस साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार मोहल्ला निवासी सुधीर सोनी के साथ हुई थी। इधर कई सालों से सुधीर का कारोबार ठप सा हो गया था।
इसी वजह से पत्नी आरती सोनी के साथ ससुराल में रहता था। उनके बीच किसी बात को लेकर बुधवार की शाम विवाद हो गया। इसी दौरान आरती ने जहर खा लिया। पति उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुधीर ने बताया कि उसे एक बेटा और एक बेटी है।