फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्र के खाते से जीएसटी का झांसा देकर रकम उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्र के खाते से 28 हजार निकाले
विज्ञापन


फतेहपुर। असोथर में जीएसटी के चलते एटीएम बंद होने का झांसा देकर ठगों ने एक शिक्षामित्र के खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

थाना क्षेत्र के किला असोथर निवासी रामचंद्र ब्लाक के बामन मवइया गांव में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। यह प्रदर्शन से लौटने के बाद गुरुवार को घर में सो रहे थे। इनके मोबाइल पर एक मैसेज पहुंचा। इसके बाद मोबाइल की घंटी बजी। मैसेज बैंक ऑफ बड़ौदा के नाम से था।
विज्ञापन



कॉलर ने खुद को बैंक कर्मी बताया। उसने जीएसटी लागू होने के कारण एटीएम कार्ड बंद होने की जानकारी दी। नवीनीक रण के लिए कार्ड का नंबर पूछ लिया। इसके बाद मोबाइल पर पहले तीन सौ रुपये खाते से निकाले जाने का मैसेज आया। इसके बाद दूसरा मैसेज तीन हजार रुपये निकलने का आया। यह भागकर बैंक पहुंचे। तब तक बैंक का गेट बंद हो चुका था।
विज्ञापन


इस बीच खाते से 28 हजार रुपये निकल गए। बैंक में ऑन लाइन शॉपिंग में रुपये भुगतान की जानकारी दी गई। एटीएम बंद कराने के बाद यह थाने में पहुंचे। पुलिस बैंक में जांच के लिए पहुंची। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

- जीएसटी लागू होने के बाद एटीएम बंद होने का दिया झांसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें