टायर चोरों के हमले में पिता-पुत्र घायल
हुसैनगंज। थाने के फिरोजपुर चौराहे के पास ट्रक का टायर चोरी करने की खबर पर पहुंचे पिता-पुत्र को पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ट्रक चालक पंकज यादव मिर्जापुर थाने के भिठारी गांव निवासी हैं। यह चौराहे पर ट्रक खड़ा कर घर चले गए। किसी ने मोबाइल पर सूचना दी कि ट्रक के टायर खोले जा रहे हैं। पंकज यादव अपने पिता सुरेंद्र के साथ ट्रक के पास पहुंचे। ट्रक के पास चार लोग खड़े थे। चालक ने इन लोगों से पूछताछ की। तभी आरोपी इनसे भिड़ गए।
आरोपियों की पिटाई में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक की तहरीर पर पुलिस ने आसू पुत्र जयलाल, जीतू पुत्र पुष्कर, पवन पुत्र रामराज व अंशू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसएचओ उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने शराब के नशे में मारपीट की है।
- पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है