फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने चालक-खलासी को पीटकर ट्रक लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खागा। इलाहाबाद से सीमेंट की चादरें लादकर कानपुर जा रहे ट्रक को कार सवारों ने खागा के पास लूट लिया। चालक व खलासी को बिलंदा के पास मारपीट कर उतार दिया गया। हालांकि पुलिस ने अजुहा (कौशांबी) के पास ट्रक बरामद कर लिया, लेकिन लुटेरे फरार हो गए।


शनिवार की रात इलाहाबाद से सीमेंट की चादरें लादकर एक ट्रक कानपुर जा रहा था। खागा में कटोघन टोल प्लाजा के पास स्विफ्ट डिजायर कार से चार लोग ओवरटेक करते हुए ट्रक के आगे खड़े हो गए। कार सवारों ने ट्रक के चालक वसीम निवासी कोखराज कौशांबी, उसका भांजा खलासी कासिम को बैठाकर बिलंदा में मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन


कर छोड़ दिया। इसके बाद ट्रक लेकर भाग निकले। ट्रक चालक बिलंदा से वापस कोतवाली आया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अजुहा के पास ट्रक बरामद कर लिया। चालक की तहरीर पर खागा कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चालक ने बताया कि उसके मोबाइल और सात सौ

रुपये भी छीन लिए हैं। कोतवाल एके राय ने बताया कि ट्रक बरामद कर लिया है। लुटेरों की तलाश कराई जा रही है।

कार सवारों ने चालक-खलासी को पीटकर ट्रक लूटा
शनिवार की रात इलाहाबाद से सीमेंट की चादरें लादकर ट्रक कानपुर जा रहा था
पुलिस ने कौशांबी के पास ट्रक पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें