फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची संग जा रही किशोरी को खींचने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को जंगल में खींचने की कोशिश
विज्ञापन


फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चाची के साथ पैदल जा रही किशोरी को सरेराह एक युवक ने खींचने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी भाग निकला। एक दिन पहले किशोरी को अकेला पाकर युवक घर में घुस गया था। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पीड़िता की मां का आरोप है कि वह लोग शुक्रवार की शाम खेत पर थे। तभी गांव के नन्ही निषाद के बेटे रतीराम ने उसकी 16 साल की बेटी से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के चीख-पुकार मचाने पर आरोपी भाग निकला। शनिवार को बेटी चाची के साथ जंगल जा रही थी। रतीराम पीछा करते हुए पहुंच गया। वह बेटी को जंगल की ओर घसीटकर ले जाने लगा। देवरानी की चीख पुकार पर ग्रामीण पहुंच गए। इससे आरोपी बेटी को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

- एक दिन पहले अकेला पाकर घर में घुस गया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें