फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी पिता-पुत्र ने किसान को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। पड़ोसी पिता-पुत्र ने एक किसान को पत्थर और डंडे से हमला कर मार डाला। हालांकि मौत कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में हुई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर दी गई है। हत्यारोपी पिता-पुत्र की तलाश की जा रही है।


गाजीपुर थाना क्षेत्र में डुंडरा केसवनियापुर गांव निवासी नंद किशोर सविता (50) ने बुधवार को घर के बाहर सहन की जमीन पर चबूतरा बनवाया था। बेटे अखिलेश ने बताया कि पड़ोसी मातादीन ने चबूतरा बनाने पर एतराज जताया। इसी खुन्नस में बुधवार रात करीब एक बजे चबूतरे पर सो रहे पिता पर मातादीन ने बेटे सर्वेश के साथ मिलकर सिर पर पत्थर पटक दिया। चीख सुनकर बड़ा भाई राकेश और मां सावित्री पहुंचे। बीच बचाव करने में
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों ने उन पर भी हमले का प्रयास किया था। आरोप है कि उसके सामने पिता-पुत्र ने डंडे से पिता नंद किशोर के सिर में कई वार किए। मरणासन्न हो जाने पर दोनों भाग निकले। घायल को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। बाद में डाक्टर ने कानपुर रेफर किया गया था। परिजन घायल किसान को नर्सिंग होम ले गए थे। यहां से गुरुवार शाम कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मातादीन पिता पर जबरन काम करने का दबाव बनाता था। काफी दिनों पहले काम करने से मना किया था। यह खुन्नस भी आरोपी पक्ष मानता था। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के बेटे राकेश ने जानलेवा हमले की तहरीर गुरुवार को दी थी। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट को हत्या के आरोप में तरमीम कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फोटो संख्या एवं परिचय
9- पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन परिजन। अमर उजाला

हमले में घायल किसान की मौत
सहन की जमीन पर निर्माण को लेकर पड़ोसी पिता-पुत्र ने बुधवार को किया था हमला
दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें