फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद विवाहिता की दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। दहेज हत्या के मामले में आनाकानी करने वाले थानेदार ने खुद का वीडियो वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने मामले में पांच ससुरालीजनों को नामजद किया है। हालांकि कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के पंथुवा गांव में रंजना (28) पत्नी नरसिंह की आग लगने से 22 फरवरी को मौत हो गई थी। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। मामले में मायके पक्ष वाले रविवार को थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे। रिपोर्ट न लिखने की आनाकानी करते थानेदार का पीड़ित पक्ष ने वीडियो बना डाला था। उसे वायरल कर देने पर थानेदार की एसपी व एएसपी ने क्लास ली। इसके बाद सोमवार को मृतका के पिता रामसनेही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने पति, ससुर, जेठ, जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मामला दहेज हत्या के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें