फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने छात्रा पर चढ़ाई बाइक, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचलों ने छात्रा पर चढ़ाई बाइक
विज्ञापन


फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के राईपुर इलाके में बाजार करने गई छात्रा से मंगलवार की शाम मनचलों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्रा पर बाइक चढ़ा दी। इससे वह घायल हो गई। घटना देखकर इलाकाई लोग बाइक सवारों को पकड़ने दौड़े। इस पर आरोपी भाग निकले। घायल छात्रा को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल क ी छात्रा है। वह राईपुर बाजार करने आई थी। छात्रा ने बताया कि पीछा करते हुए गांव का एक युवक अपने दो साथियों के साथ पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक चला रहे युवक उस पर फब्तियां कसने लगे। छात्रा के विरोध करने पर बाइक सवार गुस्से से तमतमा उठे। बाइक सवार ने छात्रा को टक्कर मार दी। उसके गिरने पर पैरों पर बाइक चढ़ाते हुए निकल गए। घटना की सूचना पर कोतवाल अनिल कुमार राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान लिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर देर रात तक नहीं मिली है।

- बाजार से पीछा करते पहुंचे थे बाइक सवार शोहदे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें