फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से महिला को अगवा करने की सूचना से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को अगवा करने की सूचना से हड़कंप
विज्ञापन


फतेहपुर। चौडगरा इलाके में ट्रक से महिला को अगवा कर ले जाने की सूचना पर शनिवार को हड़कंप मच गया। यूपी 100 पुलिस ने ट्रक का पीछा कर पकड़ लिया। जांच में महिला को अगवा करने का मामला फर्जी निकला। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।

राजस्थान से रांची भाड़ा लेकर जा रहा ट्रक बकेवर थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक ढाबे पर शनिवार को रुका। चालक होटल में खाने-पीने के बाद ट्रक लेकर निकला। तभी किसी ने 100 नंबर पर सूचना दे दी कि ट्रक चालक महिला को अगवा कर ले जा रहा है। ट्रक के नंबर के आधार पर पुलिस ने पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी100 के सिपाहियों ने चौडगरा बकेवर मार्ग पर ढेरी के पास ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। ट्रक चालक और महिला को थाने लाया गया। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि पति का नाम रविकांत है। वह राजस्थान (जयपुर) की मूल निवासी है। वह अपनी मर्जी से टेहरामऊ जिला वाराणसी जा रही थी। पुलिस ने महिला के पिता व परिजनों से बातचीत की। उनकी बातचीत से संतुष्ट होने के बाद महिला और ट्रक चालक बिहार प्रांत के हाजीपुर थानाक्षेत्र निवासी मुकेश कुमार राय को छोड़ दिया।


एसएचओ एके तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ा था। जांच में अगवा करने का मामला सामने नहीं आया। दोनों को छोड़ दिया गया है।

- जांच में मामला फर्जी निकला, पुलिस ने महिला व ट्रक चालक को छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें