फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक का पेड़ पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चितिसापुर गांव में होली के त्योहार पर ससुराल आए युवक का शव शनिवार को गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित सनिगवां निवासी गंगा प्रसाद का बेटा श्रवण (32) दिल्ली में सिलाई का काम करता था। उसकी शादी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चितिसापुर गांव निवासी मुन्ना दिवाकर की बेटी रिंकी के साथ हुई थी। वह होली पर 19 मार्च को दिल्ली से ससुराल आया था।

रात में उसका किसी बात पर पत्नी रिंकी से विवाद हुआ। इसके बाद वह ससुर मुन्ना के बगल में चारपाई पर सो गया। ससुर ने बताया कि सुबह पर दामाद नहीं था। उसने जंगल की ओर जाने के बारे में सोचा। करीब एक घंटे तक वापस न आने पर खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


गांव के बाहर करीब पांच सौ मीटर दूर आम के पेड़ से रस्सी के फंदे से श्रवण का शव लटकता मिला। ससुराल वालों ने श्रवण के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। थानेदार पंकज कुमार सिंह ने फोर्स के साथ पहुंचकर शव नीचे उतारा।

थानेदार ने बताया कि श्रवण शराब का शौकीन था। उसका रात को किसी बात पर पत्नी से विवाद हुआ था। तनाव में श्रवण ने आत्महत्या की है। आरोप लगाए जाने पर जांच की जाएगी। वहीं, भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई बात आने पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि श्रवण की करीब सात साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक बेटी साक्षी, दो बेटे सिद्दू व छह माह का गोलू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें