फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। रोहित सिंह उर्फ गोलू हत्याकांड के अंतिम आरोपी को भी पुलिस ने शनिवार की सुबह पहाड़पुर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में आरोपी का चालान कर दिया गया। बरहपुर गांव निवासी रोहित सिंह उर्फ गोलू (20) की बीते 20 जनवरी की देर शाम करीब सात बजे शादियाबाद मोड़ पर ठेले पर लगी दुकान पर अपने चचेरे भाई के साथ मछली खा रहा था। इसी बीच 12 से अधिक की संख्या में पहुंचे युवकों ने उस पर लाठी-डंडा से हमला बोल दिया था। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने से गोलू की मौत हो गई थी। मृतक के पिता प्रेमचंद्र सिंह ने चार नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों को तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में शनिवार की सुबह करीब सात बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहाड़पुर चौराहे से करंडा थाना के बेलसड़ी निवासी बाबूलाल बिंद को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी पहाड़पुर चौराहे से कहीं भागने की फिराक में था। उसका चालान कर जेल भेज दिया गया। बताया कि इस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गोलू सिंह हत्याकांड में शामिल सभी नामजद और अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें