फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिनशेड लगाते कच्चा घर ढहा, पिता-पुत्र दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। टिनशेड लगाते समय बुधवार को कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। मलबे में दबकर पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत से दोनों को बाहर निकाला गया। घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जाफरगंज के देवरी बुजुर्ग निवासी कमल किशोर दुबे (60) अपने बेटे छउवन (35) के साथ दरवाजे पर टिनशेड लगाने के लिए दीवार में छेद कर रहे थे। तभी ईंट-गारा की कच्ची दीवार ढह गई। दीवार गिरने से छत का मलबा भी नीचे आ गया और पिता-पुत्र दब गए। हादसे से परिवार में चीख पुकार मच गई।

ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। मलबा हटाने के लिए फावड़े, कुदाल लेकर ग्रामीण जुट गए। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद पिता-पुत्र को बाहर निकाला गया। दोनों की हालत नाजुक देखकर नर्सिंगहोम में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर दोनों को कानपुर रेफर किया है। थानेदार चिरंजीव मोहन ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची है। राजस्व कर्मियों को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन


पौन घंटे की मशक्कत के बाद निकाले जा सके दोनों, नर्सिंगहोम में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें