औंग(फतेहपुर)। उन्नाव से लड़की देखने आए युवक के अपहरण के मामले को पुलिस रफादफा करने में जुटी है। आरोपी पक्ष की थाने में मजबूत पकड़ होने की बात कही जा रही है। दुस्साहस के बाद भी आरोपी पर पुलिस मेहरबान है। पीड़ित ने प्रकरण की एसपी से शिकायत करने की बात कही है।
बता दें कि उन्नाव जिले बारासगवर थाना क्षेत्र के गंगानगर निवासी राधेश्याम अपने पिता परशुराम के साथ औंग थाने के एक गांव में शादी का रिश्ता देखने आए थे। उसे पड़ोसी दूसरे गांव के कुछ लोग अपने साथियों संग उठा ले गए थे। बंद फैक्ट्री में बंधक बनाकर रखा था। पुलिस उसे खोजबीन के तीन घंटे बाद बरामद कर सकी थी। पीड़ित
राधेश्याम ने बताया कि पुलिस को अपहरण व चेन लूटने की तहरीर दी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे रेप के आरोप में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया था। उन लोगों को रविवार को बुलाया था। थाने में शाम को पहुंचे। थानेदार नहीं मिले। थाने में मौजूद एक पुलिस कर्मी ने भगा दिया। पुलिस कर्मी की आरोपी से सांठगांठ है।
उसे पता चला कि पुलिस कर्मी का आरोपी के ठिकाने बंद फैक्ट्री में अक्सर आना जाना रहता है। वह मामले की एसपी से शिकायत करेंगे। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
चौडगरा(फतेहपुर)। ग्राम पंचायत में अनियमितता बरते जाने की शिकायत करने वाले परिवार पर प्रधान का कहर टूटा है। मारपीट के बाद हवाई फायरिंग का भी आरोप परिवार ने लगाया है। उनका कहना है कि प्रधान के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उधर, प्रधान ने इसे सोची समझी साजिश बताया है।
अपहरण मामले को रफादफा करने में जुटी पुलिस
- अपहृत का आरोप पुलिस ने फटकार कर भगाया
- आरोपी के घर में एक सिपाही का बैठका
अमर उजाला ब्यूरो