फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़े ट्रक में चढ़े मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। ट्रक पर चढ़ते वक्त मजदूर बुधवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने चालक की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाने के पहुर गांव निवासी भोला का बेटा मुकेश उर्फ नेता (25), लाला, रवि मजदूरी कर परिवार का भरण-पोरण करते हैं। बुधवार को तीनों मजदूर ट्रक से मौरंग उतारने खदरा गांव गए थे। मौरंग खाली होने के बाद ट्रक चालक प्रदीप निवासी गंगरावल थाना बकेवर ने ट्रक को चौराहे से मोड़कर वापस दुकान के सामने खड़ा कर

दिया। ट्रक के ऊपर से हाईटेंशन लाइन का तार निकला था। मजदूर मुकेश ट्रक के केबिन पर चढ़कर कपड़े, चप्पल उतारने लगा। तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जोर का झटका लगने के बाद मजदूर गिर पड़ा।
विज्ञापन


मजदूर को तड़पता देखकर उसे अस्पताल लेकर भागे। चालक ने बताया कि खदरा रेलवे क्रासिंग बंद थी। उसके बाद औंग कस्बे में ट्रक जाम में फंस गया। नर्सिंग होम किसी तरह से पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन पहुंचे। पिता भोला ने बताया कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। ट्रक चालक हाईटेंशन लाइन के नीचे ट्रक न खड़ा करता तो बेटे की जिंदगी सलामत होती। उसकी दो साल पहले गीता के साथ शादी हुई थी। एक छह माह की बच्ची रोशनी है। परिवार भूमिहीन है। बेटे की कमाई से ही परिवार का भरण पोषण होता था। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें