फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से टेंपो चालक मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। बांदा-ललौली हाईवे पर घर के बाहर सफाई कर रही महिला को रविवार सुबह ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

ललौली थाने के नसीर खानी मोहल्ला निवासी बाबू अली की पत्नी इमामन बेगम उर्फ सुबरातन (42) सुबह करीब छह बजे घर के बाहर चबूतरे पर झाडू़ लगा रही थी, तभी बांदा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया। चीख सुनकर परिवार और आसपास के लोग दौड़े। भीड़ को आते देखकर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे से नाराज भीड़ ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। दोनों ओर ट्रकों की कतारें लग गईं। एसओ राजेश मौर्या मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। करीब एक घंटे बाद पुलिस यातायात बहाल करा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

चबूतरा साफ कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

बांदा-ललौली हाईवे पर हुआ हादसा, चालक वाहन छोड़कर भाग गया
भीड़ ने किया हंगामा, करीब एक घंटे बाद पुलिस यातायात बहाल करा सकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें