फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। चोरों ने गौराबादशाहपुर और बदलापुर में लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
गौराबादशाहपुर के गौरा गांव निवासी शिवम कुमार मिश्र की बारी रोड पर शिवा मोबाइल शॉप नाम से दुकान है। रोज की भांति वह शनिवार को दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण उन्होंने दोपहर में दुकान खोली तो देखा कि रैक में रखे लगभग 14 मोबाइल गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बदलापुर क्षेत्र के तेजीबाजार चौराहे के पास राजन पांडेय निवासी बहाउद्दीनपुर की गुमटी में पान, बिस्कुट, नमकीन आदि की दुकान है। रोज की भाँति रात को गुमटी बंद करके वह घर चले गए थे। रात में चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर गुमटी में रखा सारा सामान उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार, गुमटी का ताला तोडकर गल्ले में रखा नगदी रुपए, बैटरी, साउंड सहित 15 हजार रूपए का दुकान का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें