फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की मौत का मामला गर्म, भीड़ ने थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत के मामले में ग्रामीण और परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट को स्वीकार नहीं कर पा रहे। सोमवार को इन लोगों ने थाना घेर लिया। थानेदार से मांग किया कि नामजद आरोपी को जेल भेजा जाए।

उधर, पुलिस ने साक्ष्य न मिलने का हवाला देकर जेल भेजने से इंकार कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने अब उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही और लौट गए।

थरियांव थाना क्षेत्र केहाशिमपुर भेदपुर गांव निवासी शिवसरन साहू की पत्नी जुगनू देवी (65) की शुक्रवार रात मौत हो गई थी। शनिवार सुबह घर में ही शव बरामद हुआ। वृद्धा की नाक से पोंगी छीनी गई थी। नाक में चोट थी। देखकर सभी ने हत्या का अनुमान लगाया। मौके से गांव के शिवसरन की टार्च और गमछा बरामद हुआ था।
विज्ञापन


महिला के बेटे कंधई की तहरीर पर शिवसरन के खिलाफ पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत बीमारी से होना निकला। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने से रोक दिया। पुलिस छानबीन में जुट गई। मामले में वृद्धा का बेटा कंधई समेत 50 से अधिक ग्रामीण सोमवार को थाने पहुंचे।

थाने में पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिश्वत लेकर बदलने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने हत्यारोपी को जेल भेजने की मांग की। एसओ विपिन कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या नहीं है। आरोपी को जेल नहीं भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस की पूछताछ में आरोपी शिवसरन ने बताया कि वह शुक्रवार की रात शराब के नशे में था। वृद्धा के बेटे कंधई की किराने की दुकान है। उसकी दुकान में बीड़ी लेने गया था। उसका अंगोछा और टार्च दुकान में छूट गई थी। इसी का फायदा उठाकर उसे फंसा दिया गया।

वृद्धा की मौत का मामला गर्म, भीड़ ने थाना घेरा
आरोपी को जेल भेजने की मांग की, पुलिस ने नकारा
आरोपी बोला, टार्च-गमछा दुकान में छूटने पर फंसा दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें