फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों के घरों ओर दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में सगे भाइयों के घर और दुकान से चोर लाखों रुपये का माल समेट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

कस्बा निवासी कृपाल यादव की रोड पर दुकानें और पीछे मकान है। उनके दो बेटे राकेश यादव और रमेश यादव हैं। राकेश की साइकिल स्टोर और रमेश की मोबाइल सेंटर की दुकान है। रमेश ने बताया कि हम लोग छत पर सो रहे थे। घर की महिलाओं ने सुबह कमरे और दुकान में लगे ताले टूटे देखकर शोर मचाया।

इस पर हम लोग भी नीचे आए। बताया कि उसकी दुकान के काउंटर से दो मोबाइल, 25 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठी चोरी हो गई। काउंटर के गोल्लक का लॉक तोड़कर सारा पैसा चोर उठा ले गये।
विज्ञापन


उधर, राकेश ने बताया कि उसकी दुकान में नगदी नहीं थी। चोर उसके कमरे की अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने की जंजीर, सोने की तीन अंगूठी, दो जोड़ी झुमकी, दो मंगलसूत्र, चांदी के तीन जोड़ी पायल, हाफपेटी, तोड़िया समेत आधा किलो चांदी के जेवर ले गए। चौकी इंचार्ज आशीष सिंह घटना की जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि चोर छत के रास्ते से घर के अंदर घुसे हैं। चोर के बाद छत से ही वापस जाने के सुराग हैं।
विज्ञापन


पैर के निशान मिले, एक संदिग्ध को उठाया
घर के पीछे खेत से पीड़ित के घर तक पैरों के निशान मिले हैं। परिजनों ने इलाके के ही एक युवक पर चोरी की आशंका जताई। पुलिस ने छापेमारी कर संदिग्ध को उठाया है। उसके पैरों का मिलान भी कराया है। पैरों का साइज करीब-करीब मिल रहा है। हालांकि पूछताछ में आरोपी ने कुछ कबूला नहीं है।

1- रमेश की दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
2- राकेश के कमरे में अलमारी का टूटा लॉकर।

दो भाइयों के घर और दुकान में चोरी
घर और दुकान खंगाल कर माल समेट ले गए चोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें