फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में कूदकर महिला संग दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में कूदकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन


फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सो रही महिला से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार मचाने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


महिला (30) घर के आंगन में सो रही थी। महिला का आरोप है कि गांव का जितेंद्र चहारदीवारी फांदकर उसके पास पहुंचा। वह उसके साथ सोते समय अश्लील हरकतें करने लगा। नींद खुलने पर वह आरोपी को देखकर चौंक गई। वह शोर मचाकर घर के बाहर निकली। परिवार के लोग आरोपी को पकड़ने दौड़े। तभी वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन



एसओ राधेश्याम राव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें