फतेहपुर। मामूली विवाद में बसपा नेता के घर में घुसकर शुक्रवार को मारपीट और फायरिंग की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गोली कान के पास गुजरी है। डाक्टर ने कानपुर रेफर किया है। पुलिस ने गोली भूसे की बोरी से बरामद की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पथरकटा चौराहा निवासी राकेश मौर्या बसपा नेता है। उनका रोड पर मकान और दुकाने है। उनका बेटा नीरज साइकिल से घरेलू सामान लेकर घर जा रहा था। बाइक से चौराहे के जानी परिहार का साला बाइक से आ रहा था। बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो गई। जानी का साला साइकिल सवार को पीटने लगा।
सूचना पर राकेश दौड़कर पहुंचे। उन्होंने बीच बचाव किया। साला घर पहुंचा उसने राकेश पर मारपीट का आरोप लगाया। तभी जानी अपने भाई और साले के साथ राकेश के घर पहुंचा। उसके साथ मारपीट करने लगा। बीच बचाव में दोस्त को पीटा। लाइसेंसी पिस्टल निकाली कई राउंड फायरिंग की। जान बचाकर घर के अंदर भागा। एक गोली कान के बगल से निकली। भूसे के बोरे में गोली जा घुसी। आरोपी गाली गलौज कर फरार हो गए। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।