फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिकी से उचक्कों ने उड़ाए 1.92 लाख रुपये

Sat, 15 Jun 2019 12:55 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बाइक की डिकी से उचक्कों ने उड़ाए 1.92 लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिठौरा (महराजगंज)। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया चौराहे पर जलपान करने गए सेल्समैन की बाइक डिकी का ताला तोड़ कर उचक्कों ने 1.92 लाख रुपये उड़ा दिया। जलपान के बाद जब सेल्समैन लौटा तो बाइक की डिकी का ताला टूटा हुआ दिखा। उसमें रखे रुपये भी नहीं थे। सेल्समैन ने इसकी सूचना तत्काल सिंदुरिया पुलिस चौकी पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। 
विज्ञापन

निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गिरहिया निवासी पवन कुमार शुक्ल एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन का काम करते हैं। वह शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे निचलौल कस्बे के पूर्वांचल बैंक से एक लाख 92 हजार रुपये निकाल कर बाइक की डिकी में रख कर महराजगंज स्थित कार्यालय में जमा करने के लिए जा रहे थे। सिंदुरिया चौराहे पर पहुंचे तो एक दुकान पर रुक कर जलपान करने लगे। वापस आने के बाद देखा तो डिकी का ताला टूटा था और रुपये भी नहीं थे। इस पर वह शोर मचाने लगे। शोर सुन मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा  रही है। जल्दी ही उचक्के पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें